फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sewer line closed in Awas Vikas Colony, water entered the houses

आवास विकास कॉलोनी में बंद हुई सीवर लाइन, घरों में घुसा पानी

Tue, 07 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sewer line closed in Awas Vikas Colony, water entered the houses
हरि मन्दिर रोड़ पर सड़क में धंसी ट्रोली - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जल निगम द्वारा आवास विकास कॉलोनी में डाली जा रही सीवर लाइन स्थानीय लोगों के लिए समस्या बन रही है। मंगलवार को सुबह के समय हुई बारिश के दौरान सीवर लाइन बंद होकर पानी घरों में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की, इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को ठीक किया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में कई माह से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। हरि मंदिर रोड पर मकान नंबर 126 के सामने नई सीवर लाइन डाली गई है, इसकी मिट्टी उठाकर कहीं और भेज दी गई है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत की गई थी, जो ठीक से नहीं की गई। इस कारण बरसात में सड़क जगह-जगह से धंस गई है। मंगलवार को सीवर लाइन बंद हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नई सीवर लाइन को पुरानी लाइन से जोड़ा है, मगर निकासी सही से नहीं की गई है, इस कारण सीवर लाइन बंद हो रही है और पानी बाहर आकर सड़कों पर फैल रहा है। कई घरों में भी भर रहा है।
विज्ञापन

सड़क धंसने पर फंस गई ट्राली
हरि मंदिर के सामने ही सीवर लाइन डालने के बाद ठीक से भराव नहीं होने और सड़क बनाने में लीपापोती करने के कारण समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह इंटरलॉकिंग टाइल्स से लदी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया गड्ढे में फंस गया, इससे सड़क भी काफी धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की बात
सूरजमल का आरोप है कि सीवर लाइन डालने में लापरवाही बरती गई है। जिसकी वजह से लाइन डलने के तुरंत बाद ही समस्याएं सामने आने लगी हैं। उनकी मांग है कि खामियों को तुरंत दूर कराया जाए।
संजय मित्तल का कहना है कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की पेचिंग ठीक से नहीं की गई है। नतीजा यह रहा है कि बरसात में सड़कें जगह-जगह से बैठ गई हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
दिनेश देवरानी ने बताया कि नई सीवर लाइन को पुरानी सीवर लाइन के साथ जोड़ा गया है। जलनिकासी की व्यवस्था ठीक से नहीं की गई है। इस कारण सीवर लाइन बंद हो रही है। लोग परेशान हैं।
राजेंद्र चौधरी ने भी जल निगम पर सीवर लाइन डालने और सड़क की मरम्मत करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताते हुए सुधार की मांग की।
आवास विकास कॉलोनी में सीवर लाइन बंद होने की जानकारी नहीं है। टीम को मौके पर भेजकर लाइन को दिखवाया जाएगा। कोशिश यही रहेगी कि जन समस्या का स्थायी समाधान हो।

पीके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम।

चौक सीविर लाइन

चौक सीविर लाइन- फोटो : SAHARANPUR

दिनेश देवरानी

दिनेश देवरानी- फोटो : SAHARANPUR

प्रवीन

प्रवीन- फोटो : SAHARANPUR

राजेन्द्र चौधरी

राजेन्द्र चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास में सीविर लाइन में डाला गया पत्थर

आवास विकास में सीविर लाइन में डाला गया पत्थर- फोटो : SAHARANPUR

संजय मित्तल

संजय मित्तल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed