फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Severe Oppression In Saharanpur Co-operative Banks Elections

सहारनपुर कोआपरेटिव बैंकों के चुनाव में खूब हुई जोर आजमाइश

Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Severe Oppression In Saharanpur Co-operative Banks Elections
बैंकों के चुनाव में विजयी चिह्न बनाते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मंगलवार को कोआपरेटिव बैंकों का चुनाव संपन्न हुआ। यहां कई जगहों पर सभापति और उपसभापति के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कई जगहों पर चुनाव होकर निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन


दी अरबन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड सहारनपुर के चुनाव में अंसारी गुट का दबदबा रहा। इसमें संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। भाजपा नेता मोहम्मद आजाद अंसारी की पत्नी नसीम परवीन अंसारी चौथी बार चेयरमैन चुनी गई।
विज्ञापन


सभापति और उपसभापति के नामों की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को बैंक परिसर में सभापति और उपसभापति का नामांकन निर्वाचन अधिकारी एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता और सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार रामदयाल रमण की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति पद के लिए नसीम परवीन अंसारी तथा उपसभापति पद के लिए सरदार किशन कर्णवाल ने नामांकन दाखिल किया गया। संचालक मंडल में गुलाब सिंह, साजिद हसन अंसारी, गुलनाज बानो, रेनू कांबोज, राजीव गुप्ता, रेेेखा मित्तल, खुर्शीद आलम, विजेंद्र सिंह, विनीत राय जैन, नसीम परवीन अंसारी और आशीष कुमार सहित सभापति नसीम परवीन अंसारी व उपसभापति सरदार किशन कर्णवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। 


अंसारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने सभी का आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष एम. आजाद अंसारी, उपाध्यक्ष अतुल कुमार मित्तल, देवेंद्र अग्रवाल, रविंद्र लांबा, साजिद सलमानी, एसएन वासिल, बीएन सचदेवा, इंतखाब आजाद, सतपाल गुप्ता, मुकेश सिंघल, नबी अहमद, आरिफ अंसारी, महेश कुमार मौजूद रहे। उधर, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड सहारनपुर के लिए एम. आजाद अंसारी और श्रीराम भारती और उत्तर भारत नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के लिए देवेंद्र अग्रवाल तथा अब्दुल मलिक को निर्विरोध प्रतिनिधि चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed