फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Several artistes injured during stone pelting at Tadka Vadh Leela

Saharanpur News: ताड़का वध लीला में पत्थरबाजी के दाैरान कई कलाकार घायल

Sun, 21 Sep 2025 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Several artistes injured during stone pelting at Tadka Vadh Leela
गंगोह। ककराली सरोवर में आयोजित ताड़का वध लीला के दौरान अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच पर पत्थरबाजी कर दी। इसमें कलाकार नीरज पाहुजा के अलावा हैप्पी कथूरिया और उनके भाई सुमित कथूरिया घायल हुए। नीरज को गंभीर चोटें आई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे ककराली सरोवर में रामलीला का मंचन का चल रहा था। इसी दौरान किसी ने मंच पर कलाकारों की तरफ पत्थर फेंक दिए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। पत्थर लगने से तीन कलाकार जख्मी हो गए। कुछ देर के लिए रामलीला का मंचन बंद हुआ। हालांकि बाद में आयोजकों की तरफ से स्थिति नियंत्रण होने पर दोबारा मंचन शुरू हुआ।
विज्ञापन

घटना के बाद श्री रामलीला महोत्सव मंडल के अध्यक्ष रघुनंदन गोयल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्थरबाजी की घटना से कलाकारों और दर्शकों में गहरा आक्रोश है। उधर, कुछ असामाजिक तत्वों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गर्ग सहित कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए। इस बारे में पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed