{"_id":"664d1a74c73d4884880d6f34","slug":"seventh-class-student-accuses-headmaster-of-rape-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-124103-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सातवीं की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सातवीं की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Wed, 22 May 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 22 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा सात की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डर की वजह से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया, तब जाकर परिजनों को मामले का पता चला।
मंगलवार देर शाम अपने पिता के साथ थाने पहुंची 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले प्रधानाध्यापक ने उसे अपने घर बुलाया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से लगातार प्रधानाध्यापक उसे स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर घर बुलाते हैं। वहां पर उसके साथ गलत काम करते हैं। परिजनों को बताने पर प्रधानाध्यापक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण परिजनों को जानकारी नहीं दी। छात्रा के पिता का कहना है कि कुछ दिनों से बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था, जब उससे इस बारे में पूछा तब पूरे घटनाक्रम का पता चला। आरोपी प्रधानाध्यापक भी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। उधर, प्रधानाध्यापक का कहना है कि कुछ लोग साजिश के तहत फंसा रहे हैं। आरोप बेबुनियाद है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।