{"_id":"5e39bbb28ebc3ee5f748de4d","slug":"seven-trains-will-run-again-from-today-saharanpur-news-mrt4671479103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर दौड़ेगी सात ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर दौड़ेगी सात ट्रेनें
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे ने कोहरे के नाम पर रद की गई गाड़ियों में से सात ट्रेनों को निर्धारित समय से पहले ही संचालित किया जाएगा। इन ट्रेनों को पांच फरवरी से संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
कोहरे और निर्माण कार्यों के कारण चल रहे ब्लॉकों के बीच 20 से अधिक ट्रेनें 29 फरवरी तक पूर्ण और आंशिक रूप से रद की। इससे पहले इन्हीं ट्रेनों को 31 जनवरी तक संचालित करने का आश्वासन दिया, लेकिन कैंसिलेशन का समय बढ़ने से यात्री परेशान रहे।
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के मुताबिक संत रविदास जयंती और त्योहारों के मद्देनजर सात ट्रेनों के 11 फेरों का संचालन फिलहाल शुरू किया जा रहा है। बाकी गाड़ियों की स्थिति के बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन की शुरूआत पांच फरवरी से की जा रही है। इन ट्रेनों के फेरों को पांच फरवरी के बाद से अलग-अलग तिथियों में संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन गाड़ियों का शुरू होगा संचालन
14524 अंबाला बरौनी एक्सप्रेस आठ फरवरी को अंबाला छावनी से और ऐसे ही 14523 बरौनी- अंबाला एक्सप्रेस को 10 फरवरी को बरौनी से संचालित किया जाएगा।
13006 अमृतसर-हावड़ा मेल छह फरवरी और आठ फरवरी को अमृतसर से और ऐसे ही 13005 हावड़ा अमृतसर मेल को 11 फरवरी को हावड़ा से संचलित किया जाएगा।
13152 जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस पांच, छह और सात फरवरी को जम्मू तवी से और ऐसे ही 13151 कोलकाता जम्मू तवी को नौ और 10 फरवरी को कोलकाता से संचालित किया जाएगा।
13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस को आठ फरवरी को फिरोजपुर से संचालित किया जाएगा।