{"_id":"647b7c30ce8eb64fed01ea57","slug":"seven-trains-including-vande-bharat-express-arrived-late-in-saharanpur-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-3595-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें सहारनपुर में देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें सहारनपुर में देरी से पहुंचीं
विज्ञापन
लंबे रूट की ट्रेनें होने से यात्रियों को स्टेशन पर करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं थम रही है। शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस सहित लंबे रूट की सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 29 मई से शुरू हुआ था। शनिवार को यह ट्रेन देहरादून से चलकर रुड़की तक समय से चली। इसके बाद रुड़की और सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस किन्हीं कारणों से लेट हुई। जिस वजह से ट्रेन सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे के बजाय 10:02 बजे पहुंचीं। इसके बाद आगे स्टेशनों पर भी लेट होती चली गई। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिन बाद से सहारनपुर में आई।
दरभंगा-जालंधर अंत्योदय एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, न्यूजलपाईगुडी-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस पौने चार घंटे, गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे लेट पहुंची। सभी ट्रेन लंबे रूट की रही, तो इसलिए यात्रियों ने स्टेशन पर ही रहकर इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।