{"_id":"61b62caf986cc3753a14b090","slug":"seven-lakh-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-house-saharanpur-news-mrt5687536176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर सात लाख की चोरी
विज्ञापन
बेहट। मिर्जापुर में शनिवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत करीब सात लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
मिर्जापुर कस्बा निवासी रिजवान पुत्र महबूब शनिवार को मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरों, संदूक व पेटी के ताले तोड़कर 2.15 लाख रुपये और करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे जब रिजवान व उसका परिवार घर लौटा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। संदूक व पेटी का सामान भी बिखरा हुआ था। उसने तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। इसके बाद जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इंस्पेक्टर मिर्जापुर अजय कुमार श्रोतीय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।