फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven cows caught in two police encounters, three injured

दो पुलिस मुठभेडों में सात गोकश पकड़े, तीन घायल

Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven cows caught in two police encounters, three injured
रामपुर मनिहारान/बड़गांव (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान और बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद सात गोकश पकड़े हैं। इनमें तीन गोकश गोली लगने से घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोकशों के पास से जिंदा बछिया, गोमांस, वाहन और अवैध असलहा बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर गोकशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया रात 11 बजे दिल्ली हाईवे पर गांव सैफपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिस की पिकअप सवार गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें गांव जन्धेड़ा समसपुर निवासी सचिन पुत्र सतपाल गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी गांव भांकला निवासी यशपाल पुत्र साहब सिंह, गांव मोहनपुर गाड़ा निवासी अनस पुत्र इनाम भी मौके से धरे गए। उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। इनके पास से महेंद्रा पिकअप, गोकशी के उपकरण, रास्सा, जिंदा बछिया, दो तमंचे 315 बोर, कुल्हाड़ी, दो कारतूस, दो खोखा बरामद किए हैं। सचिन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी आदि के दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बड़गांव थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे नहर पटरी बेलड़ा पुलिया से जा रही भूसे से भरी बोगी को रुकवाया तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मीर आलम उर्फ मीरू पुत्र सगीर व तोफीक पुत्र मुर्सलीन निवासी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सिपाही संदीप उज्ज्वल को भी गोली लगी। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दो अन्य बदमाश मुस्तफा पुत्र वहीद व अरसे आलम पुत्र जाबीर निवासी नूनाबड़ी को भी धर दबोचा। बदमाशों के पास से तीन तमंचे 315 बोर, तीन खोखे, पांच कारतूस, दो क्विंटल मांस, एक बाइक व एक बोगी बरामद हुई है। पशु चिकित्सक की जांच में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed