{"_id":"5f1f18528ebc3e9fc31da14b","slug":"seva-mitra-app-will-prove-to-be-effective-in-providing-employment-saharanpur-news-mrt493372280","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार दिलाने में कारगर साबरित होगा सेवा मित्र ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार दिलाने में कारगर साबरित होगा सेवा मित्र ऐप
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रकोप और लॉकडाउन के चलते देश में अन्य राज्यों एवं प्रदेश के दूसरे जनपदों से आए प्रवासी श्रमिकों और अन्य बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में सेवा मित्र ऐप कारगर साबित होगा। इसके लिए उन्हें सेवा मित्र ऐप पर अपना पंजीकरण कराना होगा। जहां से यह डाटा सेवा योजन विभाग की बेवसाइट पर चला जाएगा। जहां उद्यमी एवं अन्य जरूरतमंद उनसे संपर्क कर काम पर रख सकेंगे।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते देश के कई राज्यों और प्रदेश के अन्य जनपदों में बड़ी संख्या में कार्य करने वाले जिले के मूल निवासी अपने घरों को वापस लौट आए हैं। जनपद में इनकी संख्या नौ हजार से अधिक है। ऐसे में उनके सामने रोजगार की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। इन प्रवासी श्रमिकों में बड़ी संख्या दक्ष श्रमिकों की भी है। इनमें इल्रेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर, ब्यूटीशियन आदि ट्रेड शामिल हैं। सेवा योजन विभाग ने ऐसे प्रवासी और स्थानीय बेरोजगारों के लिए सेवा मित्र ऐप लांच किया है। इसमें वे अपनी स्किल्ड के अनुसार काम पा सकेंगे। पंजीयन कराने के लिए प्रवासी श्रमिकों और अन्य बेरोजगारों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल के होम पेज sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन भरना होगा तथा वे यहां से डाउनलोड कर इसका फार्म भी निकाल सकते हैं। इस फार्म के साथ पहचान पत्र, कौशल प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन, शैक्षिक योग्यता के दस्तावेजों की छायाप्रति और एक शपथ पत्र संलग्न करना होगा। इस फार्म को सेवा योजन कार्यालय में जमा करना होगा।
सेवा योजन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सेवा मित्र ऐप पर पंजीकरण के बाद उनका डाटा सेवा योजन विभाग की बेवसाइट पर आ जाएगा। जिससे उद्यमी और अन्य जरूरतमंद संस्था अपनी आवश्यकता के अनुसार उनका चयन कर अपने यहां रोजगार दे सकेंगे। इसमें 65 ट्रेड शामिल किए गए हैं। जो लोग फार्म भरना चाहते हैं, उन्हें उसके साथ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे।