फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Settlement of 96614 cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 96614 वादों का निस्तारण

Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Settlement of 96614 cases in National Lok Adalat
दीवानी कचहरी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 96614 वादों का निस्तारण किया गया। दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट सहित अन्य स्थानों पर लोक अदालत का आयोजन किया गया। इनमें एक करोड़ 56 लाख 15 हजार प्रतिकर राशि पीडित पक्षकारों को दिलवायी गयी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दीवानी कचहरी, बाह्य न्यायालय देवबंद एवं कलेक्ट्रेट सहित जनपद की सभी तहसीलों, बैंकों, बीएसएनएल आदि के वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण किया गया। सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य है कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना है। न्यायालय के प्रक्रिया लम्बी और कठिन है जिससे न्याय मिलने में देरी होती है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे। संचालन हृषिकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इसमें जिला जज ने दो वाद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के 166 वैवाहिक वाद, अनुपम कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 40 वाद निस्तारित किए। मनोरमा अतिरिक्त जज परिवार न्यायालय के 65 वैवाहिक वाद, आराधना रानी अपर जिला जज के तीन, वीकेलाल अपर जिला जज के एक, ललित नारायण झा अपर जिला जज के पांच, सुभाष चन्द्रा अपर जिला जज के 439, विजय कुमार डुगराकोटी के पांच, ललिता गुप्ता अपर जिला जज के दो, सरला दत्ता अपर जिला जज के आठ, राजेश कुमार अपर जिला जज के छह, अपर्णा पाण्डेय अपर जिला जज के तीन, कल्पना पांडेय अपर जिला जज के तीन, रामगोपाल सिंह अपर जिला जज के चार, परितोष श्रेष्ठ अपर जिला जज के तीन, भूपेन्द्र प्रताप लघुवाद न्यायाधीश के 34, अनिल कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के करीब 3202 , श्रीपाल सिंह सिविल जज सीनियर के 87 सिविल वाद निस्तारित हुए। राजीव सरन एसीजेएम प्रथम के 1300 वाद , सुमिता अपर सिविल जज एसडी के नौ, राजन कुमार गौड के करीब 2021 वाद मयंक प्रकाश द्वितीय सिविल जज एसडी के 599, अमित कुमार सिविल जज एसडी/एफटीसी 744, गीतिका गर्ग सिविल जज जेडी नगर के 16 वाद निस्तारित हुए। रजत शर्मा जेएम प्रथम के 503, रोहित पुरी सिविल जज जेडी हवाली के नौ, कुमार आशीष जेएम द्वितीय के 700 हुमा तृतीय सिविल जज जेडी के छह, प्रियंका सरन सिविल जज जेडी एफटीसी द्वितीय के छह वाद निस्तारित हुए। देवबंद के निस्तारित वादों में लीलू सिविल जज (एसडी) के 389, आदित्य सिंह अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 218 वाद शामिल हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1586 बैंक के लोन संबंधी प्रीलिटेशन वाद एवं बीएसएनएल के वाद निस्तारित हुए। राजस्व/प्रशासन एवं बिजली विभाग के कुल 88361 वाद निस्तारित हुए। इस दौरान न्यायिक अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

दीवानी कचहरी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे लोग

दीवानी कचहरी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed