फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Set out to provide homes, employment and education to the sons of Lord Ram: Togadia

भगवान राम के बेटों को घर, रोजगार और शिक्षा दिलाने निकले : तोगड़िया

Fri, 20 Jan 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Set out to provide homes, employment and education to the sons of Lord Ram: Togadia
रामपुर मनिहारान में प्रवीण तोगडिया का स्वागत करते कार्यकर्ता
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भगवान श्रीराम को तो घर मिल गया है, अब हम राम के बेटों हिंदुओं को घर, रोजगार और शिक्षा दिलाने के लिए निकले हैं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह से इससे संबंधित नारे भी लगवाए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात रामपुर मनिहारान पहुंचने पर डा प्रवीण तोगडि़या का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता उन्हें जुलूस के रूप में लेकर नगर के आर्य समाज योग साधना आश्रम तक पहुंचे। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. प्रवीण तोगडि़या ने भारत माता और श्री राम दरबार के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो हजार साल पहले ईसाइयत का उदय हुआ, 1400 साल पहले इस्लाम धर्म अस्तित्व में आया, जबकि हिंदू करोड़ों साल पहले से इस दुनिया में हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह हिंदुओं को जगाने के लिए राम मंदिर बनवाने के लिए निकले थे। अब भगवान की कृपा से हिंदुओं के शौर्य राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। भगवान राम को तो घर मिल गया है। अब उनकी इच्छा है कि भगवान राम के बेटे हिंदुओं को घर मिले, भगवान राम के हर हिंदू के बेटे बेटियों को शिक्षा मिले। युवाओं को रोजगार मिले। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले। उन्होंने मंच से नारा भी दिया कि फसल हमारी दाम तुम्हारा नहीं चलेगा। इस मौके पर गौरव राघव, प्रमोद, बृजेश राणा, विनीत कुमार, पंकज कुमार, सोनू तोमर, विकास सैनी, नितिन पंवार, जितेंद्र, दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed