फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Servants commit an incident, no verification

नौकर कर जाते हैं वारदात, नहीं होता सत्यापन

Tue, 16 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Servants commit an incident, no verification
- नौकर ने अंजाम दी भाजपा नेता के घर में चोरी
विज्ञापन

- नहीं कराया था नौकर का सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नौकर और किराएदारों का सत्यापन कराने को लेकर आला अधिकारियों की तरफ से समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं, बावजूद इस पर अमल नहीं होता। भाजपा नेता के घर में हुई चोरी में भी नौकर ही शामिल रहा है। ऐसी वारदातें पहले भी हुई हैं, जिस कारण बेहद जरूरी है कि नौकर रखते समय उसका सत्यापन अवश्य कराया जाए।
दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता केएल अरोडा के घर में हुई चोरी में जिस नौकर को आरोपी बताया जा रहा है, वह कुछ समय पहले ही घर में नौकरी पर रखा था। नौकर नेपाल का रहने वाला है, लेकिन इसका सत्यापन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

यहां तो संदिग्धों का भी नहीं हो रहा सत्यापन
जिले में नौकर और किराएदारों के सत्यापन में हो रही लापरवाही का आलम यह है कि अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी और पाकिस्तानी जासूस तक सत्यापन नहीं हुआ। नवंबर माह में गिरफ्तार बांग्लादेशी इकबाल और फारूख मीट प्लांट में कई साल तक नौकरी करते रहे। इसके अलावा तीन दिन पहले ही पकड़े गए बांग्लादेशी तनवीर और उसका पिता उमर मोहम्मद उस्मान भी मीट प्लांट में नौकरी करते रहे, लेकिन इनका भी सत्यापन नहीं कराया गया। इसी तरह पाकिस्तानी जासूस शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल भी शहर के हकीकतनगर में किराए के मकान में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- इन वारदात में शामिल रहे नौकर
- दो साल पूर्व छुटमलपुर में फाइनेंस कंपनी के गार्ड ने ही लूट की वारदात में रेकी की थी। बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से नकदी लूटी थी।
- 2018 में बेहट क्षेत्र में पानसर मार्ग पर रोड होल्डअप कर बदमाशों ने व्यापारियों से नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूटा था। इस वारदात में व्यापारी का नौकर भी शामिल रहा।

- दिसंबर 2020 में पटाखा कारोबारी के घर में हुई डकैती में नौकर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था।
- चार साल पूर्व जनकपुरी थाना क्षेत्र में मकान मालिक की हत्या में नौकर का हाथ रहा था। लूट के विरोध पर मकान मालिक की हत्या कर दी गई थी।
- उत्तराखंड के सराफ का नौकर सहारनपुर आया था, जिससे 11 लाख रुपये की लूट को व्यापारी के दूसरे नौकर ने अंजाम दिलाया था।
----- वर्जन
नौकरों और किराएदारों का सत्यापन कराने के लिए पूर्व में भी सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे। भाजपा नेता के घर में हुई चोरी में नौकर का नाम सामने आया है, लिहाजा फिर से नौकरों के सत्यापन कराया जाएगा। -- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed