{"_id":"601ebf9a8ebc3e4a0e15f370","slug":"sensation-spread-after-getting-an-unclaimed-briefcase-near-the-post-office-saharanpur-news-mrt524050670","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीओ रोड पर लावारिस मिली अटैची से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीओ रोड पर लावारिस मिली अटैची से फैली सनसनी
विज्ञापन
जीपीओ तिराहे पास मिली अटैची की जांच करते बम निरोधक दस्ते के सदस्य।
- फोटो : SAHARANPUR
पोस्ट ऑफिस के पास लावारिस अटैची मिलने से फैली सनसनी
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर पोस्ट ऑफिस में लावारिस अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान अटैची में कुछ फाइलें और फोल्डर रखे मिले। बाद में पता चला कि यह अटैची नगर निगम के इंजीनियर के थे।
शनिवार की दोपहर जीपीओ रोड पर डाकघर के पास सड़क पर लावारिस हालत में एक अटैची देखा। लोगों ने अटैची में विस्फोटक सामग्री हो की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों के आवागमन को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड को मौके पर बुलवाया गया। टीम ने जांच के बाद अटैची खोलकर देखी तो उसमें सरकारी विभाग के अधिकारी के विभाग से संबंधित दस्तावेज मिले।
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अटैची नगर निगम के इंजीनियर पीके सिंह की थी। कोर्ट रोड से जाते समय उनकी अटैची गिर गई थी। अटैची को इंजीनियर पीके सिंह को सौंप दिया गया है।