{"_id":"647642473c255e0f5201bfe4","slug":"selection-of-players-for-senior-state-swimming-competition-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3360-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
Wed, 31 May 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 31 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता दस और 11 जून को लखनऊ में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का चयन मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। चयनित तैराकों में दस बालक और आठ बालिका शामिल हैं।
चयन ट्रायल का शुभारंभ दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य आदेश सिसोदिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। चयन ट्रायल में 15 बालक और 13 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालकों की 50 मीटर फ्री स्टाइल के लिए अभिषेक और आयुष, 50 मीटर बैक स्ट्रॉक के लिए आयुष और तनुल, 100 मीटर की फ्री स्टाइल के लिए आयुष और वैभव सिंह, 50 मीटर की ब्रेस्ट स्ट्रॉक के लिए सम्राट और अभिषेक तथा 100 मीटर की ब्रेस्ट स्ट्राॅक के लिए समग्राट और तनुल का चयन हुआ। बालिकाओं में 50 मीटर की फ्री स्टाइल के लिए भूमि वर्मा और प्राची, 100 मीटर की फ्री स्टाइल के लिए सपना और ख्याति, 50 मीटर की बैक स्ट्रॉक के लिए भूमि वर्मा और प्राची तथा 50 मीटर की ब्रेस्ट स्ट्रॉक के लिए प्राची और भूमि वर्मा का चयन किया गया। चयन ट्रायल को सफल बनाने में जिला फुटबॉल संघ के सचिव फुरकान अहमद, एकाग्र मित्तल, तनवीर अहमद, जावेद अहमद, संजय कुमार, मनोज कुमार, निखिल, अशोक कुमार, आसिफ, पायल, शालिनी आदि का योगदान रहा।