{"_id":"618eabb8c9d42e42646cb748","slug":"selection-of-badminton-players-for-state-competition-saharanpur-news-mrt5644641125","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंडर-19 बालक एवं बालिकाओं की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 18 से 21 नवंबर तक गाजियाबाद में होगी। इसके लिए जनपद के खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को जेवी जैन कॉलेज परिसर में कराया गया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई।
चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. परविंद मलिक द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में खूब दमखम दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग में शब्द त्यागी, अंश होंडा, दिव्यांशु जावला तथा निखिल का चयन हुआ। बालिका वर्ग में अरिशा दुआ, तन्वी, यशस्वी धारिया तथा संजना चयन कराने में सफल रही। बालकों के युगल वर्ग में अक्षय और विभोर बहुगुणा, अंश होंडा और ध्रुव अग्रवाल का चयन हुआ। बालिकाओं के युगल वर्ग में तन्वी और अरिशा दुआ तथा यशस्वी और संजना का चयन किया गया। निर्णायकों में अंशुल कुमार, मनीष कुमार शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. महेश कुमार, रोहित शर्मा, हार्दिक शर्मा, अंकुर धीमान, अक्षित, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे।