फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Selection for Prize in Boys and Girls Competition

बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा में पुरस्कार के लिए चयन

Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Selection for Prize in Boys and Girls Competition
मुजफ्फराबाद ब्लॉक गांव रसूलपुर में बालक-बालिका स्पर्धा में बच्चे का वजन करते हुए आंगनबाड़ी कार् - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय सुपोषण माह के तहत जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें पुरस्कार देने के लिए बच्चों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद के सभी 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया गया। डीपीओ ने मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव रसूलपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर युवान, मनप्रीत, नादिया अली शिवा और छवि का अन्नप्राशन भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने ऐसे बच्चों के अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जो बिन बुलाए नियमित आंगनबाड़ी केंद्र पर आते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चों का वजन भी किया गया। उनके अभिभावकों को नियमित पोषाहार बच्चों को देने की सलाह दी गई। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर कुपोषण से बाहर आकर स्वस्थ हुए बच्चों को पुरस्कार देने के लिए चयनित भी किया गया। इस दौरान पर ग्राम प्रधान रूबी उपाध्याय, बाल विकास परियोजना अधिकारी संयोगिता यादव, वरिष्ठ मुख्य सेविका नीलम रानी, गायत्री राणा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed