फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seized 204 quintal government ration in Ghunna

घुन्ना में 204 क्विंटल सरकारी राशन जब्त किया

Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Seized 204 quintal government ration in Ghunna
घुन्ना में 204 क्विंटल सरकारी राशन जब्त किया
विज्ञापन

टीम ने हरियाणा मार्का के 400 से अधिक कट्टे बरामद किए
जरूरी दस्तावेज न दिखाने पर चार लोगों को हिरासत में लिया
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घुन्ना में चेकिंग के दौरान पूर्ति विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली से 204 क्विंटल सरकारी राशन को जब्त किया है। टीम ने हरियाणा मार्का के 400 से अधिक गेहूं के कट्टे बरामद किए हैं। इस राशन की सप्लाई से जुड़े अधिकृत दस्तावेज न दिखा पाने पर ट्रैक्टर चालक सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। टीम ने राशन की कालाबाजारी मानकर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पूर्ति विभाग अब इस राशन की आपूर्ति की पूरी पड़ताल कराएगा।
जिला पूर्ति विभाग के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अश्वनी राव ने बताया टीम को सूचना मिली घुन्ना से सरकारी राशन को ले जाया जा रहा है और उसका एक निजी गोदाम में स्टॉक भी किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर ही टीम ने बेहट रोड पर घुन्ना के पास चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली में लदे सरकारी राशन के साथ चार लोग मौजूद थे। वे इस राशन के भंडारण से लेकर सप्लाई के बारे में जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए और न ही किसी किसानों के यहां से अनाज होने की स्थिति स्पष्ट कर सके।
विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज न दिखाने पर सरकारी राशन की कालाबाजारी मानकर माल को जब्त किया। इसमें 400 से अधिक गेहूं के कट्टे शामिल हैं। इसकी मात्रा करीब 204 क्विंटल की है और इसकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। सहायक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि एफसीआई के माध्यम से हरियाणा मार्का सरकारी राशन तो वितरण के लिए आता है, लेकिन जब्त किए राशन के बारे में अब तक कोई प्रामाणिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। राशन जब्त करने के साथ ही घुन्ना और माटकी गांव निवासी सुलेमान, चालक आलम, इस्लाम और सगीर को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुन्ना के पास ही है सरकारी गोदाम
राशन की कालाबाजारी के शक की बड़ी वजह यह भी है कि सरकारी राशन के संरक्षण के लिए पूर्ति विभाग का सरकारी गोदाम घुन्ना के पास ही है, इसलिए यह भी पड़ताल की जा रही है कि जब्त किए राशन का सरकारी गोदाम से क्या लिंक है। इसके अलावा सरकारी राशन के कट्टे कहां से लाकर कहां तक सप्लाई किए जाने थे, इसकी जांच भी कराई जाएगी।

बेहट रोड पर पहले भी जब्त हो चुका राशन
देहात कोतवाली क्षेत्र में इससे पहले भी बेहट रोड पर सरकारी राशन जब्त किया जा चुका है। इस क्षेत्र में पूर्व में राशन की कालाबाजारी को देखते हुए ही पूर्ति विभाग की टीमें इस क्षेत्र में अधिक चेकिंग करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed