फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeks financial help and justice for woman

महिला के लिए आर्थिक मदद और इंसाफ मांगा

Sat, 05 Dec 2020 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Seeks financial help and justice for woman
हकीकत नगर में धरना स्थल पर धरना देते उपाध्याय समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
महिला के लिए आर्थिक मदद और इंसाफ मांगा
विज्ञापन

सहारनपुर। हिम्मत नगर में अनिल उपाध्याय की मौत के मामले में उनकी पत्नी बबीता को इंसाफ दिलाने के लिए उपाध्याय समाज के लोगों ने शनिवार को भी हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना दिया। इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग, महापौर संजीव वालिया के अलावा अन्य सियासी दलों के प्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया। बाद में एसडीएम सदर एसबी सिंह को ज्ञापन दिया गया। इसमें आरोपियों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय देकर धरना स्थगित कर दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि इंसाफ न मिलने पर भूख हड़ताल की जाएगी।
विधायक संजय गर्ग ने कहा कि दो माह से पीड़ित परिवार आरोपी दरोगा पर कार्रवाई और आर्थिक मदद के लिए परेशान है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपाध्याय समाज के लोगों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित परिवार को कम से कम 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया, आप पार्टी से योगेश दहिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली सहित अन्य सियासी दलों के प्रतिनिधियों की ओर से भी महिला को न्याय दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया गया। धरना देने वालों में राहुल शर्मा, नकलीराम, राजकुमार, मांगेराम, अरुण, विशाल नामदेव, अंकुर शर्मा, राजकुमार, ऊषा उपाध्याय, बाला देवी, आरती देवी, अनिता, राजबाला, पूनम, बबली सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed