फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seek cooperation in stopping those going to Haridwar

हरिद्वार जाने वालों को रोकने में मांगा सहयोग

Tue, 06 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seek cooperation in stopping those going to Haridwar
सहारनपुर। कोरोना की वजह से इस बार भी कांवड़ यात्रा को लेकर संशय बना हुआ है। क्योंकि उत्तराखंड के डीजीपी ने कहा है कि बाहरी राज्यों से लोगों को हरिद्वार नहीं आने दिया जाएगा। इसके लिए बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग होगी। लोगों को हरिद्वार जाने से रोकने के लिए बाहरी राज्यों के पुलिस अधिकारियों से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार दोपहर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसी सिलसिले में आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उसमें सहारनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) उपेंद्र कुमार अग्रवाल भी शामिल हुए। डीजीपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से ही इस बार भी कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। बाहरी राज्यों के लोग हरिद्वार में न आने पाएं, उसके लिए सभी बॉर्डर पर विशेष चेकिंग रहेगी।
विज्ञापन

डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के डीजीपी ने लोगों को रोकने के लिए सहयोग मांगा है। इस संबंध में आला अफसरों से चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि सहारनपुर जिले की कई सीमा उत्तराखंड से लगती है। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र से भगवानपुर के रास्ते हरिद्वार जाया जाता है तो बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में देहरादून का बॉर्डर है। श्रावण मास में हर साल ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़िया हरिद्वार जाते हैं और वहां से गंगाजल उठाकर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। बीते वर्ष कोरोना की वजह से कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed