{"_id":"6738f7aec769a3a5c70b07e5","slug":"seeing-the-problems-of-the-litigants-the-strike-was-called-off-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-136202-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वादकारियों की परेशानी देखकर की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वादकारियों की परेशानी देखकर की हड़ताल खत्म
Sun, 17 Nov 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में की जा रही हड़ताल को वादकारियों की परेशानी के मद्देनजर अधिवक्ताओं ने खत्म कर दिया है। अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे, लेकिन सोमवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य शुरू करेंगे।
शनिवार को गाजियाबाद में अधिवक्ताओं की पंचायत हुई, जिसमें वादकारियों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव निशांत त्यागी भी गाजियाबाद में हुई पंचायत में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम छह बजे तक पंचायत चली, जिसमें वादकारियों को परेशानी को देखते हुए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे, लेकिन सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य शुरू करेंगे, लेकिन अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
इसको लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग की जाएगी। शासन ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो अधिवक्ता बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बता दें कि जिले में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता 15 दिनों से न्यायिक कार्यों से विरत रहे। ऐसे में वादकारियों को दिक्कत उठानी पड़ी। मुकदमों सुनवाई न होने की वजह से तारीखें लगती रही।