फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   See 'Cham-Cham dance Veer Hanuman'

सहारनपुर: 'छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना'

Sat, 11 Feb 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
See 'Cham-Cham dance Veer Hanuman'
शालीमार गार्डन में निकली बालाजी की प्रभातफैरी में जयघोष करते श्रद्घालु
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के 15वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभातफेरी का शुभारंभ उत्तम विहार स्थित संजय सैनी के निवास स्थान से धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बालाजी महाराज के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व हनुमान चालीसा का पाठ कर किया। प्रभातफेरी उत्तम विहार से शुरू होकर पारसपुरम, मंदाकनी विहार, प्रेमपुरी कॉलोनी, महाराजा गार्डन होते हुए शालीमार गार्डन में विवेक गुप्ता के निवास स्थान पर पहुंची। यहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। मार्ग में सन्नी अरोड़ा, पप्पू, अनिल, सुबोध ने पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी में श्रद्धालु हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, छम-छम नाचे वीर हनुमाना, मेरी नाव चली बजरंग बली, कृपा कर दो बजरंग बली आदि भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान सुरेश निझावन, आचार्य शुभम कौशिक, अजय सूरी, सतीश शर्मा, मनोज वालिया, नवीन वालिया, राधेश्याम यादव, चिराग, बबलू, रेखा वालिया, मोना जैन, देविका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed