सहारनपुर। केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा सहित अनेक व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। यातायात व्यवस्था ने बिगड़े, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया था, लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही जनता रोड पर जाम लग गया। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
फैली अव्यवस्था
एक पूर्व विधायक के पुत्र अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम पहुंचे। वह मीडिया गैलरी में पहुंच गए, जिसकी वजह से अव्यवस्था फैल गई। तब, मंच से भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सहित अनेक नेताओं ने अनुशासन के तहत कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कहा। भाजपा पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को ठीक कराया।