{"_id":"58a4a4ff4f1c1bcd57d840c7","slug":"security-peaceful-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइनों में लगे वोटर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले की सातों विधानसभा चुनावों को संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्था के चलते मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
अफसर चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर दौड़ लगाते रहे। सुरक्षा कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई, बिना पहचान-पत्र के मतदान केंद्र में भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके चलते मामूली कहासुनी को छोड़कर कहीं कोई विवाद की स्थिति भी नहीं आ सकी।
बुधवार को मतदान कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुख्ता इंतजाम किया था। गंगोह, नकुड़, देवबंद समेत कुछ सीटों पर तनाव की आशंका बनी हुई थी। ध्रुवीकरण की आशंका को लेकर भी अधिकारी आशंकित थे।
विज्ञापन
जिसके चलते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी सतर्कता बरती। बिना पहचान पत्र दिखाए किसी को भी मतदान केंद्र में न घुसने देने की हिदायत सुरक्षा कर्मियों को दी गई।
100 मीटर के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भीड़ न लगने देने के भी निर्देश दिए गए। चुनाव संपन्न कराने का पूरे इंतजाम किए गए। सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, जिलाधिकारी शफकत कमाल, एसएसपी लव कुमार व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निकल पड़े।
शहर के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान की स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद देहात क्षेत्र की विधानसभाओं में चल रहे मतदान की स्थिति की जानकारी लेने के लिए निकल पड़े।
नकुड़, गंगोह, देवबंद समेत सभी विधानसभाओं के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान और व्यवस्था की जानकारी ली। इसके अलावा आब्जर्वर टीमों के साथ लगातार एक केंद्र से दूसरे केंद्र पर निरीक्षण करते रहे। एसपी सिटी, एसपी देहात, एडीएम (एफ), एडीएम (प्रशासन) की टीमें भी व्यवस्था पर नजर रखे रहीं।