Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security guard beaten to death; body found in car

Saharanpur News: सिक्योरिटी गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, कार में मिला शव

Wed, 11 Nov 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Security guard beaten to death; body found in car
सोमपाल का फाइल फोटो। सरसावा की खबर का फोटो - फोटो : 1
सरसावा। इस्माइलपुर गांव में दवा कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड सोमपाल (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव अंबाला रोड पर पिलखनी बस स्टैंड स्थित धर्मकांटे के पास कार में मिला है। बोनस में मिली धनराशि की रकम को आरोपी दावत के लिए मांग रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने रुपये देने से मना कर दिया। हालांकि बाद में आरोपियों ने पार्टी की और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए कार पेड़ और उसके पास लगे खंभे से टकरा दी। इसके बाद वहां से भाग गए। पुलिस ने साथी कर्मचारी सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सरसावा के गांव अलीपुरा निवासी सोमपाल करीब 10 साल से इस्माइलपुर स्थित दवा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद कार्यरत थे। बेटे अजय ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात कर्मचारी सोनू ने उसके पिता सोमपाल को फोन कर कंपनी बुलाया। वहां पर सोनू अपने दोस्त अक्षय, नितिन और अमन के साथ पहले से ही मौजूद था। दिवाली के मौके पर सभी कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से करीब 10-10 हजार रुपये बोनस मिला था। सोनू ने सोमपाल से दावत के लिए बोनस के रुपये मांगे। इस पर सोमपाल ने देने से मना कर दिया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सोमपाल ने अपने गांव के रहने वाले दोस्त को भी फोन पर जानकारी देकर मदद मांगी। कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने पार्टी की, तभी सोनू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोमपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। नितिन की कार में शव डाला और पिलखनी बस स्टैंड स्थित धर्मकांटे के पास लेकर पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया कि हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने कार पेड़ से टकरा दी। वहीं पर खंभा भी था। इसमें आरोपी भी घायल हुए। आरोपियों ने अपना प्राथमिक उपचार कराया और भाग गए। इसके बाद पुलिस ने कार के अंदर सोमपाल का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कुतुबशेर थाने में आरोपी सोनू, अक्षय, अमन निवासी दैदनोर और नितिन निवासी कंडेला जिला शामली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाड़ी को जानबूझकर टकराया गया है या फिर हादसा है इसकी जांच की जा रही है।

सोमपाल का फाइल फोटो। सरसावा की खबर का फोटो

सोमपाल का फाइल फोटो। सरसावा की खबर का फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed