फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Section 144 comes into force in the district, will remain effective till December 13

जनपद में धारा 144 लागू, 13 दिसंबर तक रहेगी प्रभावी

Wed, 23 Oct 2019 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Section 144 comes into force in the district, will remain effective till December 13
सहारनपुर। आगामी दिनों में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों और विभिन्न परीक्षाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद में धारा 144 लगाई गई है। जो 13 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि विधानसभा के उप चुनाव 2019 को देखते हुए आदर्श आचार संहित लगी हुई है। 24 अक्तूबर को मतगणना खत्म होते ही त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। आगामी दिनों में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, छठ पूजा, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा व गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस आदि मनाए जाने हैं। इसके अलावा अनेक चयन एवं प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित होनी हैं। ऐसे में असामाजिक तत्व औद्योगिक, सार्वजनिक और शिक्षण संस्थाओं तथा रेलवे स्टेशन पर अप्रिय घटनाएं घटित कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए सीआरपीसी की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद में धारा 144 तत्कालिक प्रभाव से लागू की गई है, जो 13 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed