फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Secretary of District Legal Services Authority examined the arrangements of old age home

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने परखी वृद्वाश्रम की व्यवस्थाएं

Fri, 20 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Secretary of District Legal Services Authority examined the arrangements of old age home
छुटमलपुर वृद्वाश्रम में बुजुर्गों की समस्याएं सुनते हृषीकेश पांडेय - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीनियर डिविजन) हृषीकेश पांडेय द्वारा शुक्रवार को वृद्धाश्रम फतेहपुर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा गया। इस दौरान विधिक जागरूकता शिविर लगा बुजुर्गों को कानूनी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हृषीकेश पांडेय ने रसाई, वृद्धजनों के कमरों व परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को परखा। वृद्धाश्रम में कुल 50 महिलाएं एवं 35 पुरुष मिले। अधीक्षक देवीदत्त रिखारी ने बताया गया कि मनोरंजन के लिए कैरम, लूडो, ढोल, मजीर, हारमोनियम आदि की व्यवस्था है। दोनों तलों पर टीवी लगाए हुए हैं, साथ ही प्रतिदिन अखबार और पत्रिकाएं मंगाई जाती हैं। इस दौरान आयोजित जागरूकता शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना, वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं सुरक्षा एवं सम्मान संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कुछ वृद्धजनों ने आंख तथा हड्डियों के दर्द की समस्या से अवगत कराया जिस पर प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वह सप्ताह में एक बार नेत्र रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों को बुला कर जांच कराएं। जानकारी दी गई कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को अपने मुकदमे की पैरवी हेतु नि:शुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वह अपना प्रार्थनापत्र अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। जहां से उसे तत्काल अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed