फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Secretary and employee suspended for spilling liquor at B-PACS Ghateda

Saharanpur News: बी पैक्स घाटेड़ा में जाम छलकाने वाले सचिव, कर्मचारी निलंबित

Sat, 01 Nov 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Secretary and employee suspended for spilling liquor at B-PACS Ghateda
सहारनपुर। तीन माह पूर्व बी पैक्स घाटेड़ा के कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा जाम छलकाने के प्रकरण में बी पैक्स पहांसु के सचिव और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मिनी बैंक में ग्रामीणों द्वारा जमा गए गए करोड़ों रुपये के गोलमाल की शिकायत पर दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। इस जांच समिति को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति घाटेड़ा के कार्यालय में इसी साल चार अगस्त को कर्मचारियों द्वारा बीयर के जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ था। इसका समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वीडियो में पांच कर्मचारी दिखाई दे रहे थे, जबकि छठे ने इस वीडियो बनाया था। इसके बाद आठ अगस्त को चार कर्मचारियों अमित, रजनीश, सुशील और जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया था। जबकि पहांसु बी पैक्स के सचिव रविंद्र कुमार और एक कर्मचारी प्रद्युमन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसकी शिकायत 30 अक्तूबर को एक ग्रामीण द्वारा सहकारिता आयुक्त सहारनपुर मंडल से साक्ष्यों सहित की गई।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता उदय भानू सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। उदय भानू सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सचिव और कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। इसके साथ ही ग्रामीण द्वारा पत्र देकर संयुक्त आयुक्त को अवगत कराया गया कि किसानों द्वारा घाटेड़ा मिनी बैंक में जमा किए गए करोड़ों रुपये कर्मचारियों द्वारा गोलमाल कर लिए गए। उनके खातों में पैसे जमा न करके अपनी जेब में रख लिए गए हैं। अब बैंक के ऑनलाइन होने पर इसका खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर संयुक्त आयुक्त ने अपर जिला सहकारी अधिकारी रामपुर मनिहारान और अनुभाग अधिकारी विकास जिला सहकारी बैंक सहारनपुर की दो सदस्यीय जांच टीम का गठन करते हुए एक सप्ताह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed