{"_id":"5fbd46ae8ebc3e9bb925abaf","slug":"second-training-of-presiding-and-voting-officers-on-26th-saharanpur-news-mrt512520385","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 26 को
विज्ञापन
पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का दूसरा प्रशिक्षण 26 को
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक सीट के निर्वाचन में लगे पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण 26 नवंबर को दिया जाएगा। जनमंच में होने वाला प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल पर समय से आधा घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पूर्णतया पालन करें। कोई भी कर्मचारी बिना मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग किए जनमंच सभागार में प्रवेश नहीं करेगा। सभागार में दो मतदान कार्मिकों के बीच एक सीट को खाली रखा जाएगा। मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्य के साथ ही बैलेट बॉक्स को खोलना, बंद करना और सील करने आदि की भी विस्तार से जानकारी देंगे।