{"_id":"64a9b17f196791876e05ade4","slug":"second-accused-of-gang-rape-with-married-woman-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5604-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विवाहिता से गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विवाहिता से गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर विवाहिता से दोस्ती कर तीन दोस्तों ने आतंकित कर किया था गैंगरेप
-एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल, तीसरे की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
गंगोह। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद चाकू से आतंकित कर गैंगरेप करने के दूसरे आरोपी थाना झिंझाना, जिला शामली के मोहल्ला योसफपुर उर्फ चौतरा निवासी शारिक हसन उर्फ शाहिर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।
बता दें कि गंगोह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गंगोह में कपड़े की दुकान करने वाले थाना झिंझाना के चोतरा निवासी शाहिर ने अपने साथियों चोतरा निवासी दानिश एवं क्षेत्र के गांव मैनपुरा निवासी शाहरूख के साथ उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद आरोपियों ने उसे धोखे से बुलाकर चाकू से आतंकित कर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया था। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उससे रुपये भी ऐंठते रहे। आरोपी उसे करनाल के किसी होटल भी ले गए और वहां भी उसके साथ गैंगरेप और कुकर्म किया गया। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी अब वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर उस पर धर्म परिवर्तन करने और संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि एक आरोपी गांव मैनपुरा निवासी शाहरूख को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब दूसरे आरोपी शाहिर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।