{"_id":"6a1343889c83c606f60a48b8","slug":"seats-full-waiting-times-longtrain-travel-difficult-during-holidays-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-176113-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीट फुल, वेटिंग लंबी...छुट्टियों में ट्रेन का सफर मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीट फुल, वेटिंग लंबी...छुट्टियों में ट्रेन का सफर मुश्किल
विज्ञापन
- स्कूलों में गर्मी की छुट्टी शुरू होने से ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
- लंबी दूरी की ट्रेनों का बुरा हाल, खड़े होकर यात्री कर रहे सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से ट्रेनों में भीड़ उमड़ने लगी हैं। हालत यह है कि यात्रियों को कन्फर्म टिकट तक नहीं मिल रही। सबसे ज्यादा बुरा हाल लंबी दूरी की ट्रेनों का है। यात्री खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। भीड़ के आगे समर विशेष ट्रेनें भी कम पड़ गई हैं।
सहारनपुर से करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें प्रतिदिन 30 से 40 हजार यात्री सफर करते हैं। इन दिनों स्कूलों की छुट्टी शुरू हो गई है। बच्चों ने बाहर घूमने के लिए प्लान बना लिया है, ताकि समय पर ट्रेनों में सीट कन्फर्म हो सकें, लेकिन हालत यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में पहले से ही वेटिंग चल रही है। चाहे मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल हो या फिर योगनगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा। इनके अलावा अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा में भी वेटिंग लंबी चल रही है। ऐसे में यात्रियों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। यात्रियों को सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
-- साढ़े तीन घंटे की देरी से आई जनशताब्दी एक्सप्रेस
गर्मी में ट्रेनें यात्रियों को इंतजार करा रही हैं। रविवार को 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। इसके अलावा 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3:20 घंटे, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी 2:19 घंटे, अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे यात्रियों को इंतजार कराया।