{"_id":"68360b751b4c843eec028c39","slug":"search-operation-continues-to-catch-the-leopard-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-150454-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बास्तम गांव में तेंदुआ को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चलाती वन विभाग की टीम। स्रोत-वन विभाग
देवबंद। बास्तम के जंगल में छुपे तेंदुए का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि मंगलवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर फिर से आसपास के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। वन अधिकारियों का कहना है कि संभवत तेंदुआ कहीं दूर जंगल में निकल गया है।
तेंदुआ के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दशहत बनी हुई है। लोग अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं। 10 से 15 का ग्रुप बनाकर एक साथ लाठी डंडों से लैश होकर अपनी खेतीबाड़ी का काम निपटा रहे हैं। वन विभाग के एसीएफ विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पिंजरा व जाल लगाकर सर्च आपरेशन लगातार जारी है।
ड्रोन कैमरे से भी तेंदुआ की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा है। संभवत वह कहीं दूर जंगल में निकल गया होगा। ग्रामीणों से कहा कि वह सावधानी बरतें। बच्चों व महिलाओं को रात में अकेले घर से बाहर न निकलने दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की संतुष्टि नहीं हो जाती है तब तक पिंजरा व जाल लगाकर रखा जाएगा। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी विरेंद्र सिंह वोहरा, बीट इंचार्ज दीपांशु पंवार, वन दरोगा सिंपल, वन रक्षक भावना व अतुल कुमार शामिल रहे।