{"_id":"66ce3c9a29d7366978068364","slug":"sdm-sealed-the-ultrasound-center-after-finding-flaws-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-130165-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खामियां मिलने पर एसडीएम ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खामियां मिलने पर एसडीएम ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Wed, 28 Aug 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान केंद्र पर खामियां मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगा दी गई। छापेमारी की सूचना पर कस्बे के अल्ट्रासाउंड व लैब संचालको में हड़कंप मच गया।
कस्बे के देवबंद रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंच एसडीएम रामपुर मनिहारान सुरेंद कुमार ने सीएचसी अधीक्षक डॉ.अजीत राठी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक एसडीएम ने सेंटर के दस्तावेजों की जांच की और सेंटर संचालक से जानकारी ली। सेंटर संचालक अपनी डिग्री नहीं दिखा सके। सेंटर पर खामियां मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगा दी गई। एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर देवबंद रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच की गई। जांच के दौरान सेंटर संचालक अपनी डिग्री व अन्य कागज नहीं दिखा सके। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगा दी गई है। टीम में स्टेनो सुलेख कुमार, कानूनगो पाल सिंह सैनी, लेखपाल बाबूराम, विनय कुमार शर्मा सहित तहसील टीम उपस्थित रही।