फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM saw arrangements of Shakambhari Devi temple

एसडीएम ने शाकंभरी देवी मंदिर की व्यवस्थाएं देखीं

Sun, 07 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
SDM saw arrangements of Shakambhari Devi temple
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में एसडीएम को व्यवस्थाओं की जानकारी देते मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित? - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। दो माह के लंबे इंतजार के बाद रविवार को सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। शासन की गाइड लाइंस का अनुपालन कराने के लिए रविवार को अधिकारियों ने सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोपहर एसडीएम दीप्ति देव ने सिद्धपीठ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के अंदर परिसर और बाहर किस प्रकार से व्यवस्था की है। इसकी जानकारी व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह से ली। उन्होंने बताया कि मंदिर के गेट पर दो सैनिटाइजर मशीन लगाई है। प्रात: आरती से पहले प्रतिदिन मंदिर और परिसर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद श्रद्धालुओं को टोकन दिए जाएंगे। टोकन के साथ एक बार में पांच श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। यह श्रद्धालु सोशल डिस्टेंस के साथ माता के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान बाहर धूप व बारिश से बचाव के लिए श्रद्धालुओं के ठहरने और बैठने की व्यवस्था भी की गई है। बड़े वाहनों को मंदिर से पहले रेन बसेरा पर बैरियर लगाकर रोक दिए जाएंगे और उनकी वहीं पार्किंग कराई जाएगी, ताकि मंदिर और उसके आसपास वाहनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र न हो। इस दौरान उनके साथ सीओ विजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed