फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM got agreement of both sides in land dispute

Saharanpur News: एसडीएम ने कराया भूमि विवाद में दोनों पक्षों का समझौता

Wed, 18 Jan 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
SDM got agreement of both sides in land dispute
देवबंद। गोपाली में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद का निपटारा मंगलवार को एसडीएम व भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हो गया है।
विज्ञापन

गोपाली गांव निवासी मंसूर व नसीम अहमद के बीच खसरा नंबर 1055, 1029, 1028, 1015, 1016, 1017 की भूमि को लेकर पिछले काफी समय समय से विवाद चल रहा था। 15 जनवरी मामले में एसडीएम संजीव कुमार ने गोपाली पहुंच कर उक्त भूमि पर एक पक्ष के अवैध कब्जे को हटवाते हुए दोनों पक्षों को समझौते के लिए कार्यालय बुलाया था। मंगलवार को दोनों पक्षों के लोग भाकियू तोमर के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों ओर से अपना अपना पक्ष रखा गया।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि 2560 मीटर रकबे को लेकर दोनों पक्षों में जो विवाद चल रहा था, उसका बंटवारा आपसी सहमति से करा दिया गया है। इसमें भाकियू के डॉ. पंजाब सिंह, बाबर अली, हाजी मुजीबुल हसन, सुशील, हाजी अब्बास अली, खलील प्रधान, आजाद सिंह, ईसा, इकराम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed