फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM expressed displeasure over paddy purchase stoppage

धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

Mon, 02 Nov 2020 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
SDM expressed displeasure over paddy purchase stoppage
धान खरीद बंद होने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

चिलकाना। मंडी समिति परिसर में चल रहे धान क्रय केंद्र के निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम सदर ने मंडी सचिव से धान की खरीद नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल एक हजार बोरों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

सोमवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह शिकायत पर धान क्रय केंद्र पर पहुंचे तथा वहां मौजूद किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं। मंडी सचिव ने बोरे की उपलब्धता न होने की बात कहीं। एसडीएम सदर ने तुरंत एक हजार बोरों की व्यवस्था की तथा धान की तुलाई शुरू कराई। कहा कि धान खरीद में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने सचिव को निर्देश दिया कि जो किसान पहले धान लेकर आ रहा है, उसका धान पहले तौल होना चाहिए। टोकन रजिस्टर में उसी किसान का नाम लिखा जाए, जो अपना धान क्रय केंद्र पर लेकर आ रहा है। एसडीएम ने बताया कि चिलकाना के धान क्रय केंद्र पर मिलने वाली शिकायतों को लेकर आलोक कुमार श्रीवास्तव एडीओ कोआपरेटिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम ने सचिव को निर्देशित किया कि भविष्य में किसानों की खरीद संबंधी कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed