फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM distributed awareness forms to ration dealers

एसडीएम ने जागरूकता प्रपत्र राशन डीलरों को बांटे

Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM distributed awareness forms to ration dealers
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम ने राशन डीलरों की बैठक बुलाकर नागरिकता संशोधन कानून की शंका को दूर करने वाले प्रपत्र बांटे और उनको क्षेत्र में बैठकें करके लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक सभागार में आयोजित राशन डीलरों की बैठक में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है। जबकि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे देश के किसी भी नागरिक का कोई अहित हो। उन्होंने गांव देहात में अफवाहों से बचने एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए राशन डीलरों से भी गांव दर गांव जागरूकता के लिए प्रशासन के जागरूकता प्रपत्र बांटकर बैठकों के माध्यम से जागरूक करने का आह्वान किया। पूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा ने कहा कि राशन डीलर समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसका हर धर्म जाति के लोगों से जुड़ाव रहता है। ऐसे में इस स्थिति में राशन डीलर प्रशासन व जनता के बीच एक पुल का कार्य करके समाज में शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण रोल निभा सकता है। इस मौके पर राशन डीलरों को जागरूकता प्रपत्र बांटे। इसमें जसवीर सिंह, शिवकुमार, अजय, नरेश जिंदल, कलावती, खालिद, जमीर, रिफाकत आदि डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed