फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM caught 10 vehicles carrying minerals on fake royalty

एसडीएम ने फर्जी रॉयल्टी पर खनिज ले जा रहे 10 वाहन पकड़े

Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
SDM caught 10 vehicles carrying minerals on fake royalty
बेहट। क्षेत्र में अवैध खनिज के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने खनिज का अवैध तरीके से परिवहन करने वाले माफिया के 10 वाहन एक साथ एसडीएम-सीओ ने पकड़े हैं, जबकि दो वाहन ऐसे पकड़े गए हैं, जिनके चालकों के पास फर्जी तरीके से तैयार की गई रायल्टी मिली। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद माफिया में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एसडीएम दीप्ति देव ने बताया, कि जिन 10 वाहनों (ट्रकों) को पकड़ा गया है, उनके चालकों के पास खनिज के परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। सभी वाहनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। इनके खिलाफ खनन विभाग से कार्रवाई कराई जाएगी। यहां बता दें, कि यह सभी वाहन एक बड़े माफिया के हैं, जो अवैध तरीके से खनिज का परिवहन बड़े पैमाने पर करा रहा है। इसके अलावा दो वाहन ऐसे भी पकड़े गए हैं, जिनके चालकों के पास से चेकिंग के दौरान फर्जी तरीके से तैयार की गई रायल्टी मिली है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि पूछताछ कर फर्जी रायल्टी तैयार करने वालों का पता लगाया जाए, ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकें। यहां यह भी बता दें कि अवैध तरीके से खनिज के परिवहन को लेकर प्रशासनिक स्तर से ही अब तक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed