{"_id":"5e160ed28ebc3e87b402f6ef","slug":"sdm-and-sho-responsible-if-chinese-manjha-is-sold-commissioner-saharanpur-news-mrt462666414","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझा से हादसे पर एसडीएम और थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझा से हादसे पर एसडीएम और थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार : कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझा बेचा गया तो एसडीएम और थाना प्रभारी जिम्मेदार : कमिश्नर
सहारनपुर। जिले में चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर संजय कुमार ने अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि यदि तीनों जनपदों में कहीं भी मांझा बेचा गया, तो एसडीएम और थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन पर कार्रवाई तय की जाएगी।
कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त आदेश दिया है कि चाइनीज मांझा बेचने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करें। किसी भी क्षेत्र में चाइनीज मांझा से कोई हादसा हुआ, तो संबंधित एसडीएम और थाना प्रभारी पर कार्रवाई करेंगे। कमिश्नर ने कहा कि चाइनीज मांझे से अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। आए दिन समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हो रही हैं, लेकिन चाइनीज मांझा लगातार बेचा जा रहा है। इसलिए उनके आदेश का कड़ाई से पालन कराएं। संवाद