फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDA sealed action on illegal constructions

एसडीए ने अवैध निर्माणों पर की सील की कार्रवाई

Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDA sealed action on illegal constructions
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को जोन पांच और जोन आठ में कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को सील किया। इनमें आवासीय के साथ ही व्यावसायिक निर्माण भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष आशीष कुमार और सचिव रामजीलाल के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने जोन पांच में आईटीसी रोड पर मधु विहार कॉलोनी में चल रहे निर्माण को सील किया। जोन आठ की कृष्णा विहार कॉलोनी बेहट रोड पर एक व्यक्ति द्वारा आवासीय निर्माण किया जा रहा है, जिसे सील किया गया है। जोन आठ ही में बेहट रोड पर ही रसूलपुर के एक व्यक्ति द्वारा दस आरसीसी कॉलम खड़े कर निर्माण किया जा रहा है, जिसे सील किया गया है। जोन आठ की पुराना कलसिया रोड पर एक व्यक्ति द्वारा 200 वर्ग गज भूमि पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिसे सील किया गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि अवैध निर्माणों के चिह्निकरण का अभियान चल रहा है। जिनको सील करने के साथ ही जरूरत पड़ी तो ध्वस्तीकरण भी किया जाएगा। यदि लोग अपने भवनों को कार्रवाई से बचाना चाहते हैं तो मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही भवन निर्माण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed