{"_id":"65317dd760412d0b8a0da347","slug":"scuffle-between-two-groups-of-villagers-in-front-of-the-investigation-team-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-11671-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जांच टीम के सामने ग्रामीणों के दो पक्षों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जांच टीम के सामने ग्रामीणों के दो पक्षों में हाथापाई
Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
हुसैनपुर उर्फ निवादा में जांच के दौरान हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
छुटमलपुर। ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच को पहुंची जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना के सामने ही दो पक्षों में हाथापाई हो गई। हंगामा बढ़ते देख जांच टीम मौके से चुपचाप निकल गई।
बता दें कि ब्लाक मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत हुसैनपुर उर्फ निवादा में राव सम्मून और राव अबरार आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राव फरमान और पंचायत सचिव के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र से की थी। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी अर्चना की अगुवाई में जांच टीम गठित की थी। गत 11 अक्तूबर को जांच टीम गांव पहुंची थी, लेकिन उस वक्त ग्राम प्रधान और सचिव उपलब्ध नहीं हो सके थे। इसके चलते बृहस्पतिवार को टीम फिर से गांव पहुंची। गांव के प्राथमिक स्कूल में टीम में शामिल समाज कल्याण अधिकारी अर्चना और अन्य सदस्य ग्रामीणों से बिंदुवार जानकारी ले रहे थे कि इस दौरान प्रधान समर्थकों और विपक्षी ग्रामीणों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। एक दूसरे को मारने के लिए कुर्सियां तक उठा ली।
हंगामा बढ़ता देख जांच टीम मौके से कार में बैठ कर चुपचाप निकल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के ग्रामीण, ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता भी वहां से चले गए। बाद में शिकायतकर्ता पक्ष ने प्रधान पक्ष के तीन लोगों पर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं राव सम्मून और राव अबरार का कहना है कि प्रधान पक्ष मामले की जांच में रोडा अटकाने के लिए हंगामा करा रहा है। जबकि प्रधान राव फरमान का कहना है कि वे जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निराधार हैं।