फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scrap dealer cheated of Rs 10 lakh

Saharanpur News: स्क्रैप कारोबारी से 10 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 11 Nov 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer cheated of Rs 10 lakh
सहारनपुर। स्क्रैप कारोबारी तालिब अहमद से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि दिल्ली की एक कंपनी ने माल दिलाने का झांसा दिया। उसके बाद कंपनी के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। अब तक माल नहीं भेजा। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोमन जी रोड निवासी तालिब अहमद ने तहरीर देकर बताया कि यूनाइटेड स्टील नाम से एक पंजीकृत फर्म है, जो लोहे की शीट और स्क्रैप का व्यापार से जुड़ी है। उनकी मुलाकात मरगूब आलम से हुई थी। मरगूब आलम ने उन्हें दिल्ली की एक कंपनी से माल दिलाने की बात कही। तालिब अहमद ने मरगूब आलम के कहने पर उस कंपनी के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन कंपनी ने माल नहीं भेजा गया। पीड़ित ने मरगूब आलम से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि दो नवंबर 2025 को उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पहले तो इस घटना को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन मामला नहीं रुका। सात नवंबर को तालिब अहमद अपने बच्चों के साथ नाला पटरी से गुजर रहे थे। इसी दौरान किशनपुरा के सामने मरगूब आलम ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। पुलिस ने मरगूब आलम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed