{"_id":"602fe30b8ebc3ee923751369","slug":"scramble-with-the-team-that-took-possession-report-filed-on-five-saharanpur-news-mrt5261649167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने गई टीम से हाथापाई, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाने गई टीम से हाथापाई, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

तीतरो। अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम से कब्जा करने वालों ने हाथापाई कर अभद्रता की। इस दौरान मौजूद सिपाही और होमगार्ड मूकदर्शक बने रहे। बाद में कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तो आरोपी भाग गए। राजस्व विभाग की टीम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसडीएम नकुड़ के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को ठोल्ला फतेहपुर में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने पहुंची थी। टीम ने भूमि की पैमाइश कर निशानदेही करने के बाद ट्रैक्टर मंगवा कर जमीन से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान कब्जाधारकों ने टीम के साथ गाली-गलौच कर हाथापाई शुरू कर दी। राजस्व टीम ने बताया कि मौके पर एक सिपाही और होमगार्ड की मौजूदगी के बावजूद कब्जाधारियों ने उन पर हमला किया। किसी तरह भाग कर टीम ने जान बचाई। राजस्व टीम ने मामले की सूचना एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल को दी। एसडीएम के निर्देश पर तीतरो कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को आता देख हमलावर कब्जाधारक मौके से भाग निकले।
राजस्व टीम में शामिल कानूनगो सुरेंद्र शर्मा, हल्का लेखपाल मोनू पांचाल, लेखपाल शिवकुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कब्जाधारकों इमरान, मंजूर हसन, नाजर, जावेद, मुज्जमिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, कोतवाली प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।