फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scramble with the electrical team for not depositing dues

Saharanpur News: बकाया जमा नहीं करने पर विद्युत टीम के साथ हाथापाई

Wed, 29 Mar 2023 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Scramble with the electrical team for not depositing dues
सहारनपुर। बिजली का बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ हाथापाई की गई। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला हकीकत नगर बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला इलाहीपुरा का है। अवर अभियंता पवन कुमार, लाइनमैन प्रवेश चेकिंग के लिए गए। यहां आरिफ नाम के उपभोक्ता पर दो बिलों का करीब 80 हजार रुपये बकाया है। बकाया जमा नहीं होने पर लाइनमैन ने कनेक्शन काटा तो उपभोक्ता उसके पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़ा और दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद लाइनमैन की तरफ से उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया जाता है कि इसी मामले में कुछ लोग अधीक्षण अभियंता से मिलने के लिए पहुंचे। उधर, हकीकत नगर बिजलीघर के एसडीओ आदित्य कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed