फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scorching sun and humidity increased the heat

Saharanpur News: चिलचिलाती धूप और उमस ने बढ़ाया गर्मी का सितम

Tue, 23 May 2023 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Scorching sun and humidity increased the heat
सहारनपुर में गर्मी के चलते बाजार में चेहरा ढाक कर खरीदारी करती महिलाएं
- हवा लू कर कर शरीर को झुलसा रही
विज्ञापन

-मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप के साथ ही उमस गर्मी का सितम बढ़ा रही है। दो दिन से लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। हवा लू बनकर शरीर को झुलसा रही है। भीषण गर्मी के कारण रात में लोग चेन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। एक तरह से पंखे और कूलर भी गर्मी नहीं भगा पा रहे हैं। अगले दो दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

जनपद में बीते दो दिन से गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही यह इसी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था, क्योंकि अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। मंगलवार को सुबह से ही पुरवाई हवा चल रही थी, लेकिन दोपहर में धूप के असर में कोई कमी नहीं आई। चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। कड़ी धूप के कारण गर्म हवा शरीर को झुलसा रही है। शाम करीब चार बजे बेहद हल्के बादल नजर आए, लेकिन शाम तक वह भी गायब हो गए। शाम के समय उमस के कारण गर्मी का सितम बढ़ा रहा। न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। आम आदमी को भी गर्मी से राहत के लिए अब बारिश ही का इंतजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed