{"_id":"649494396d4decb4c807b4d4","slug":"scorching-heat-hits-minimum-temperature-reaches-beyond-29-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-4659-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भीषण गर्मी की मार, न्यूनतम पारा पहुंचा 29 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भीषण गर्मी की मार, न्यूनतम पारा पहुंचा 29 के पार
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान अभी तक के अधिकतम स्तर 29.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी लगातार भीषण रूप ले रही है। अधिकतम तापमान घटकर और न्यूनतम तापमान बढ़कर एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो न्यूनतम तापमान का अभी तक का अधिकतम स्तर है।
जनपद में बीते एक सप्ताह से गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.5 तक आ गया है, वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 को पार कर गया है। आलम यह है कि दिन भर हल्के बादलों के बीच से निकलती धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार की रात अत्यधिक उमस के कारण लोगों के पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल थे। जो दिन भर छाए रहे, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ। उधर, जिस प्रकार के गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश होने की उम्मीद जताई है। बारिश भी करीब दो दिन तक रहेगी।
-- -- -
गर्मी में सेहत का रखें ख्याल
गर्मी में कम पानी पीने तथा अधिक खाने, तला हुआ या बासी खाने से उल्टी और दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, हीट स्ट्रॉक जैसी शिकायतें भी अस्पताल पहुंच रही हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा की सलाह है कि लोग पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। बिना वजह घर से बाहर ना निकलें। यदि धूप में निकलना मजबूरी है तो सिर को हल्के गीले कपड़े से ढककर निकलें और खूब पानी पीकर निकलें। खानपान में विशेष सावधानी बरतें। सादा भोजन करें, जिसमें हरी सब्जियां और सलाद अधिक हो।
विज्ञापन
-- -- -
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-- -- -न्यूनतम-- अधिकतम
22 जून-- -29.1-- -- 35.5
21 जून-- -27.7-- -- 36.9
20 जून-- -28-- -- -36.1
19 जून-- -27.5-- -- 39.6
18 जून-- -27.8-- -- 39
17 जून-- -26.7-- -- 36.1
16 जून-- -24.2-- -- 38
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी लगातार भीषण रूप ले रही है। अधिकतम तापमान घटकर और न्यूनतम तापमान बढ़कर एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो न्यूनतम तापमान का अभी तक का अधिकतम स्तर है।
जनपद में बीते एक सप्ताह से गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.5 तक आ गया है, वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 को पार कर गया है। आलम यह है कि दिन भर हल्के बादलों के बीच से निकलती धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार की रात अत्यधिक उमस के कारण लोगों के पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल थे। जो दिन भर छाए रहे, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ। उधर, जिस प्रकार के गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश होने की उम्मीद जताई है। बारिश भी करीब दो दिन तक रहेगी।
विज्ञापन
गर्मी में सेहत का रखें ख्याल
गर्मी में कम पानी पीने तथा अधिक खाने, तला हुआ या बासी खाने से उल्टी और दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, हीट स्ट्रॉक जैसी शिकायतें भी अस्पताल पहुंच रही हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा की सलाह है कि लोग पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। बिना वजह घर से बाहर ना निकलें। यदि धूप में निकलना मजबूरी है तो सिर को हल्के गीले कपड़े से ढककर निकलें और खूब पानी पीकर निकलें। खानपान में विशेष सावधानी बरतें। सादा भोजन करें, जिसमें हरी सब्जियां और सलाद अधिक हो।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि
22 जून
21 जून
20 जून
19 जून
18 जून
17 जून
16 जून