फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scorched chicken business due to fear of Corona

कोरोना वायरस के डर से बनाई चिकन से दूरी

Sun, 09 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Scorched chicken business due to fear of Corona
डा सीएमओ बीएस सोढी - फोटो : SAHARANPUR
कोरोना के डर से मंदा हुआ चिकन का कारोबार
विज्ञापन

सहारनपुर। चीन से शुरू होकर कई देशों में फैल चुके कोरोना वायरस का असर फूड कल्चर पर भी नजर आ रहा है। कोरोना के डर से पिछले दो सप्ताह में चिकन खाने वाले लोगों की संख्या आधी रह गई है। शहर के करीब 250 चिकन सेंटर पर भी कारोबार 50 फीसदी रह गया है।
शहर में मुख्य रूप से रेलवे इंस्टीट्यूट रोड, दिल्ली रोड, लिंक रोड, घंटाघर चौक, बोमनजी रोड, पुल कांबोहान, मंडी समिति रोड, देहरादून रोड, नुमाइश कैंप समेत काफी जगह चिकन सेंटर हैं। जहां शाम होते ही चिकन के शौकीनों की संख्या बढ़ने लगती है। रात को तो कई जगह मेले जैसा माहौल हो जाता है। लेकिन अब इन सेंटरों पर आने वाले ग्राहक आधे रह गए हैं।
विज्ञापन

ये बताई वजह
शहर के चिकन सेंटर संचालकों मनप्रीत सिंह, सिराज, शहजाद, बसू आदि ने बताया कि जब तक कोरोना का असर चाइना तक रहा, तब इतना फर्क नहीं पड़ा। मगर जैसे ही ये वायरस अन्य देशों में पहुंचा, ग्राहकों की संख्या कम होने लगी। सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैली कि मांसाहारी लोगों में कोरोना का असर अधिक हो सकता है। इससे मांस खाने वालों में डर बैठ गया। रेलवे इंस्टीट्यूट की ओर चिकन सहित अन्य नॉनवेज आइटम्स बेचने वालों के साथ ही काम करने वाले लोग भी परेशान हैं। वे कहते हैं कि सर्दी के मौसम में तो रात आठ बजते ही बड़ी गाड़ियों से लेकर दुपहिया वाहनों पर ग्राहक आने शुरू हो जाते थे। मगर अब ग्राहक बहुत कम रह गए हैं। कुछ चिकन विक्रेताओं ने बताया कि अधिकतर चिकन आइटम्स आर्डर करने वालों में ऐसे लोग होते हैं, जो अपनी गाड़ियों में ही शराब भी पीते हैं। ऐसे ग्राहकों पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटों में लाखों का कारोबार
शहर के चिकन सेंटर संचालकों ने बताया कि रात आठ से 12 बजे तक शहर में नॉनवेज का लाखों रुपये का कारोबार होता है। सर्दी में यह बढ़ जाता है। मगर अब कारोबार आधा रह गया है।
होटलों पर भी पड़ रहा असर
होटलों में शादियों से लेकर अन्य आयोजनों में चिकन फूड आइटम्स की मांग रहती है। मगर यहां भी अब नॉनवेज खाने वाले लोग वेज आइटम्स की मांग कर रहे हैं।
चिकन से कोरोना का केस अब तक नहीं : डॉ. कलीम
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. कलीम अहमद कहते हैं कि उनके कुछ दोस्तों यहां तक कि चिकित्सकों के परिवारों में भी फिलहाल चिकन कम खाया जा रहा है। लेकिन चिकन से कोरोना जैसे वायरस का कोई केस अब तक सामने नहीं आया है। केवल चमगादड़, सांप सहित अन्य समुद्री जीवों को ही इस वायरस के सोर्स से जोड़ा गया है।

कोरोना को लेकर अलर्ट : सीएमओ
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। चीन या चीन से होकर आने वाले लोगों को संदिग्ध मानते हुए उन पर नजर रखी जा रही है। आपात स्थिति के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार है। संक्रमण से बचने के लिए खाने से लेकर कामकाज तक में सतर्कता बरतें।

रेलवे रोड स्थित चिकन शॉप

रेलवे रोड स्थित चिकन शॉप- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे रोड स्थित चिकन शॉप

रेलवे रोड स्थित चिकन शॉप- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed