फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two brothers from Saharanpur set out on Chardham Yatra to their mother in a palanquin

कलयुग के श्रवण: मां को पालकी में बैठा चारधाम यात्रा पर निकले सोलन के दो भाई

Thu, 29 Feb 2024 04:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 04:19 PM IST
सार

माता-पिता इस उम्मीद के साथ बच्चों को पालते हैं कि वे बड़े होकर उनके बुढ़ापे का सहारा बनेंगे। हिमाचल के सोलन निवासी दो भाई भी इस बात को सार्थक कर अपनी मां को पालकी में बैठाकर चारधाम की यात्रा कराने निकले हैं।

विज्ञापन
Two brothers from Saharanpur set out on Chardham Yatra to their mother in a palanquin
माता को पालकी में बैठा चारधाम यात्रा पर निकले हिमाचल प्रदेश निवासी सगे भाई। श्रोत जागरुक नागरिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर निवासी दो सगे भाई अपनी मां को पालकी में बैठा पैदल ही चार धाम यात्रा पर निकले हैं। चार धाम के बाद वह मां को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन भी कराएंगे। अपनी 11 दिन की यात्रा के बाद बुधवार को वे सहारनपुर से गुजरे तो सभी उन्हें अचरज से देखते रह गए।

विज्ञापन


जिला सोलन के शहर बद्दी के रहने वाले धीरज व तेजपाल अपनी माता राजेश्वरी 65 को तीर्थ यात्रा कराने निकले हैं। वह जहां से भी गुजरते हैं लोग उनके देखने को बरबस ही रुक जाते हैं। दोनों भाइयों ने अपने घर से गत 18 फरवरी को यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन


रात में वह किसी मंदिर या संस्था में ठहर जाते हैं तथा सुबह होते ही फिर से यात्रा शुरू कर देते हैं। बड़े भाई धीरज ने बताया कि वह अपनी माता को तीर्थ यात्रा पर इसलिए ले जा रहे हैं ताकि ऐसे बेटों को संदेश जाए तो अपने माता-पिता को घर से निकाल कर वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा जीवन माता-पिता इस उम्मीद के साथ बच्चों को पालते हैं कि वे बड़े होकर उनके बुढ़ापे का सहारा बनेंगे और वही बच्चे उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ तथा फिर अयोध्या भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed