फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scooty rider dies due to DCM collision

डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत

Sat, 23 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to DCM collision
रामपुर मनिहारान/नानौता। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कॉलेज जा रही स्कूटी सवार 21 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब गांव सोना अर्जुनपुर निवासी सिमरन पुत्री अनिल अपनी स्कूटी से गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान आ रही थी। दिल्ली रोड हाईवे पर जैसे ही वह गांव दरियापुर के पास पहुंची तो डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरी। उसी समय डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल भी मार्ग से गुजर रहे थे। डीआईजी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल छात्रा को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी सिमरन बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गांव से वह कालेज जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार है। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed