{"_id":"650605742647f9e98c0a1caa","slug":"scooty-and-cash-worth-rs-4-lakh-looted-from-drug-dealer-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-9628-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दवा कारोबारी से स्कूटी और चार लाख की नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दवा कारोबारी से स्कूटी और चार लाख की नकदी लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बदमाशों ने दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास से दवा कारोबारी से स्कूटी, चार लाख की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने टक्कर मारकर कारोबारी को गिरा दिया और फिर स्कूटी लेकर फरार हो गए। स्कूटी की डिग्गी में चार लाख रुपये की नकदी थी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पैरामाउंट निवासी गिरीश बजाज दवा कारोबारी हैं, उनकी दुकान किशनपुरा में है। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह मेडिकल स्टोर से लौट रहे थे, जैसे ही वह कांशीराम काॅलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। इसके बाद एक बदमाश बाइक पर और दूसरा स्कूटी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। दवा कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी में चार लाख रुपये की नकदी रखी थी। बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन भी लूटा है। सीओ रामकरण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन