फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schools will open from July 1, department should prepare: Divisional Commissioner

एक जुलाई से खुलेंगे विद्यालय, तैयारी करे विभाग - मंडलायुक्त

Sat, 26 Jun 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from July 1, department should prepare: Divisional Commissioner
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि एक जुलाई से विद्यालय खुल रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों में तैयारी कर ली जाए। हैंडपंप और शौचालय दुरुस्त कराने के साथ ही सफाई करा ली जाए। साथ ही विद्यालयों को सैनिटाइज कराकर सुरक्षात्मक उपाय करें। वह शनिवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि विद्यालयों को समय से खोला जाए तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहें। उन्होंने एक जुलाई से दोबारा मोहल्ला कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए। कहा कि जिन बच्चों या अभिभावकों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है, उन्हें प्रेरणा से पठन सामग्री उपलब्ध कराए। व्हाटसएप ग्रुप से पढ़ाई से संबंधित सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराने के साथ ही मोबाइल में प्रेरणा एवं दीक्षा एप डाउन लोड कराए । साथ ही साप्ताहिक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रतिमाह फोन द्वारा व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े बच्चों के अभिभावकों से फीड बैक लेकर ऑनलाइन पढ़ाई कार्यक्रमों में सुधार करें। बच्चों को ऐसी शिक्षा दें, जो उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनिश्चित करें कि बाल संरक्षण गृह में सभी कर्मियों का टीकाकरण हो गया है या नहीं। साथ ही बाल संरक्षण गृह में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, पेयजल तथा शौचालयों का समुचित रखरखाव हो। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी से संबंधित बच्चों के अभिभावकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में जनपद एवं ब्लाकवार तीन दिन में आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि मंडल में आंगनबाड़ी से संबंधित कितने बच्चों के अभिभावकों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि पुष्टाहार वितरण में कहीं पर भी लापरवाही हो तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। इसमें अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनिता जोशी, उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर, सहायक निदेशक बेसिक योजराज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर रामेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर मालाराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली गीता वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed